Zerodha में डीमैट अकाउंट कैसे बनाएंDemat Account खोलना शेयर बाजार निवेश प्रक्रिया में एक
महत्वपूर्ण चरण है। एक डीमैट खाता एक इलेक्ट्रॉनिक खाता है जो आपके सभी सिक्योरिटीज को डिजिटल रूप से संग्रहीत करता है।
हम आपको इस लेख में Zerodha में डीमैट खाता बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।

Zerodha में डीमैट अकाउंट कैसे बनाएं
इसे भी पढ़ें>> How to Make Demat Account in Groww (Groww में डीमैट अकाउंट कैसे बनाएं)

Zerodha में डीमैट अकाउंट खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज- 
  • Pan Card
  • Aadhar Card 
  • Mobile Number 
  • Email Address 
  • Signature
  • Bank Proof - Cancel Cheque, Bank Passbook, Bank Statement (इसमें IFSC और MICR कोड दोनों दिए होना चाहिए।)

नोट: यदि आप इक्विटी में ट्रेडिंग करना चाहते हैं, तो इनकम प्रूफ देना आवश्यक नहीं है। लेकिन अगर आप डेरिवेटिव, कमोडिटी, फ्यूचर और ऑप्शन में ट्रेडिंग करना चाहते हैं, तो आपको इनकम का प्रूफ देना होगा। इनकम प्रूफ देने के लिए निचे कई दस्तावेज दिए है उनमे से आप एक कोई भी दस्तावेज जमा कर सकते है। 
  • 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
  • इनकम टैक्स 
  • लेटेस्ट सैलरी स्लिप 
  • नेट वर्थ सर्टिफिकेट
  • Form 16

Zerodha me Demat Account Kaise Banaye ? (ज़ेरोधा पर डीमैट अकॉउंट कैसे बनाएं?)
नीचे दिए गए Steps को फॉलो करके आप आसानी से Zerodha पर डीमैट अकाउंट खोल सकते है। 

Step 1 - ज़ेरोधा के साथ एक डीमैट अकाउंट खोलने के लिए, सबसे पहले ज़ेरोधा की आधिकारिक वेबसाइट 
(https://www.zerodha.com) पर जाएँ और “Signup Now” पर क्लिक करें। 

Step 2 - साइन अप करने के बाद आपसे आपका मोबाइल नंबर मांगा जायेगा। अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें, ध्यान रहे आपका फ़ोन नंबर आधार से लिंक होना चाहिए। आपके द्वारा दिए गए नंबर पर OTP भेजा जायेगा। OTP दर्ज करें और Log-IN करें। 

Step 3 - इसके बाद अपना नाम और Email डालें। आपके Email पर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी डालकर Email को वेरीफाई कर ले। 

Step 5 - अब आपको अपना पैन कार्ड नंबर और Date of Birth (D.O.B) होगी। 

Step 6 - आपको खाता खोलने के फीस का भुगतान करना होगा। ज़ेरोधा एक बार ही फीस लेता है। आप डीमैट खाता खोलने के लिए ₹200 नेट बैंकिंग या यूपीआई का उपयोग करके फीस का भुगतान कर सकते हैं।

Step 7 - फीस का भुगतान बाद आपको अपना आधार कार्ड अपलोड करना होगा। आपको digilocker से कनेक्ट कर दिया जायेगा इसके माध्यम से आधार कार्ड अपलोड कर सकते हैं। यहाँ से आपका आधार कार्ड अपलोड हो जायेगा। Aadhar Card को अपलोड करने के लिए आपके पास Digilocker में अकाउंट होना चाहिए, यदि आपके पास Digilocker अकाउंट नहीं है तो इसे बनायें और अपने आधार कार्ड से लिंक करें। 

Step 8 - इसके बाद आपको अपनी बैंक डिटेल्स देनी होगी। इसमें आपको बैंक अकाउंट नंबर, बैंक का नाम, IFSC कोड और MICR कोड देना होगा।

Step 9 - इसके बाद अब आपको अपने बारे में कुछ जानकारी भरनी होगी जैसे – Gender, Marital Status, Occupation, Income, Trading Experience और Mother & Father Name बताना होगा 

Step 10 - अपनी IPV Verification (In-person-verification) को पूरा करें। इसका मतलब है, आपको अपनी Selfie क्लिक करनी होगी, जिसमें आपका चेहरा एकदम साफ आना चाहिए|

Step 11 - इसके बाद आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होंगे। जैसे की Bank Proof, PAN CARD और Signature सभी दस्तावेज़ अपलोड करें। 

Step 12 - उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड NSDL से वेरीफाई करना है |NSDL(नेशनल सिक्योरिटीज़ डिपॉजिटरी लिमिटेड) भारत में प्रमुख डिपॉजिटरी में से एक है. डिपॉजिटरी एक ऐसा संगठन है जो व्यापारियों और निवेशकों को शेयर और अन्य सिक्योरिटीज़ डिजिटल रूप से खरीदने या बेचने में मदद करता है| आधार कार्ड नंबर डालने के बाद मोबाइल नंबर से OTP के जरिए वेरीफाई करें|

Step 13 - वेरिफिकेशन के बाद आपको अपना Zerodha का पूरा फॉर्म दिखेगा। इस फॉर्म में आपके द्वारा दी गई सारी डिटेल्स रहती है, सभी डिटेल्स को चेक करने के बाद Sign Now पर क्लिक करें। 

Step 14 - अब आपकी डीमैट खाता खोलने की आवेदन प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। ज़ेरोधा से अप्रूवल मिलने के बाद आपको, आईडी और पासवर्ड आपके ईमेल पर भेज दिया जाएगा।

ज़ेरोधा में डीमैट खाता खोलना एक त्वरित और आसान प्रक्रिया है। उपरोक्त चरणों का पालन करके, आप अपना डीमैट खाता कुछ ही समय में खोल सकते हैं और शेयर बाजार में निवेश करना शुरू कर सकते हैं। हालांकि, व्यापार शुरू करने से पहले, सुनिश्चित करें कि आप निवेश में शामिल जोखिमों को समझते हैं और सूचित निवेश निर्णय लेने के लिए अपना शोध करें।

इसे भी पढ़ें>> Understanding Sensex and Nifty: The Role of Stock Market Indices in India (सेंसेक्स और निफ्टी को समझना: भारत में स्टॉक मार्केट इंडेक्स की भूमिका)