Groww में अकाउंट कैसे बनाएं - Demat Account खोलना शेयर बाजार निवेश प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण
चरण है। एक डीमैट खाता एक इलेक्ट्रॉनिक खाता है जो आपके सभी सिक्योरिटीज को डिजिटल रूप से संग्रहीत करता है, जिसमें स्टॉक, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड शामिल हैं। उन निवेशकों के लिए जो स्टॉक मार्केट में ट्रेड या निवेश करना चाहते हैं, यह एक महत्वपूर्ण टूल है। ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश हाल के वर्षों में बेहद लोकप्रिय रहे हैं, और कई ब्रोकरेज कंपनियां और फिनटेक स्टार्टअप अब ऑनलाइन डीमैट खाता सेवाएं प्रदान करते हैं। Groww ऐसा ही एक प्लेटफार्म है जो डीमैट खाते को पंजीकृत करना आसान और झंझट-मुक्त बनाता है।
Groww भारत में सबसे तेज दर से विकास करने वाली डिस्काउंट ब्रोकर ऐप है। इसे 2017 में लॉन्च किया गया था और अब तक इसके 10 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हो चुके हैं। Groww से आप Stock Market, IPO, Mutual Fund, SIP आदि में इन्वेस्ट कर सकते हैं।
हम आपको इस लेख में Groww में डीमैट खाता बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।
Stock Market Investment Brokers (स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट ब्रोकर्स)
Documents Required For Open Demat Account (डीमैट खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज)
- E-mail ID
- Mobile No
- PAN Card
- Bank Account No.
- Aadhar Card
- Selfie
- Signature
Groww में डीमैट अकाउंट खोलने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
Step 1. Download and install the Groww app (Groww ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करें)
सबसे पहले अपने मोबाइल में Groww ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करें। आप ऐप को Google Play Store या Apple ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
Step 2. Sign Up and Verify Your Email and Mobile Number (साइन अप करें और अपना मोबाइल और ई-मेल वेरीफाई को करें)
ऐप डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करें और "साइन अप" बटन पर क्लिक करें। अपना ई-मेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी से वेरीफाई करें।
Step 3. Verify your Pan Number (अपना पैन नंबर वेरीफाई करें)
इसके बाद आपको अपना पैन कार्ड वेरीफाई करना होगा| उसके लिए आपको अपना पैन नंबर डालना होगा| पैन नंबर डालने के बाद पैन कार्ड में जो आपका नाम होगा, वह आपको स्क्रीन पर दिख जाएगा | उसको Confirm कर दें |
उसके बाद आप अपनी Date Of Birth (D.o.B.) डाल कर Enter करें |
Step 4. Fill Up the Required Information (जरूरी जानकारी भरे)
इसके बाद अब आपको अपने बारे में कुछ जानकारी भरनी होगी जैसे – Gender, Marital Status, Occupation, Income, Trading Experience और Mother & Father Name बताना होगा
Step 5. Verify Your Bank Account (अपना बैंक खाता वेरीफाई करें)
इसके बाद आपको अपनी बैंक डिटेल्स डालनी है | आपको बैंक का नाम Select करने के बाद आपको अपनी बैंक का IFSC Code डालना है, जहां आपके Branch का नाम दिख जाएगा उसके बाद आपको अपने Bank account number डालने हैं | उसके बाद Groww वेरीफाई करने के लिए आपके अकाउंट में ₹1 Credit करेगा और आपका अकाउंट सफलतापूर्वक वेरीफाई हो जाएगा |
Step 6. Connect to DigiLocker (DigiLocker से Connect करें)
इसके बाद आपको Proceed for KYC पर Click करना है, जहां पर आपका आधार कार्ड वेरीफाई किया जाएगा | इसके लिए आपको DigiLocker से Connect किया जायेगा| आपको अपने Aadhar card number डालने हैं और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP से वेरीफाई करें | उसके बाद DigiLocker को Allow कर दें |
Step 7. Verify Selfie & Signature (Selfie & Signature वेरीफाई करें)
उसके बाद आपको अपनी Selfie क्लिक करनी होगी, जिसमें आपका चेहरा एकदम साफ आना चाहिए| फिर उसके बाद आपको अपने Signature वेरीफाई करने है, इसके लिए आपको अपने मोबाइल में ही Signature करने का ऑप्शन दिखाई देता है। यहाँ पर आपको अपनी अंगुली से Signature करना या अपना नाम लिखना है तो आपका Signature Verify हो जायेगा।
Step 8. Complete e-Sign With Aadhar (आधार के साथ पूर्ण ई-हस्ताक्षर)
उसके बाद आपको आधार कार्ड को फिर से वेरीफाई करना है | यहां पर आधार कार्ड को NSDL से वेरीफाई करना होता है, NSDL(नेशनल सिक्योरिटीज़ डिपॉजिटरी लिमिटेड) भारत में प्रमुख डिपॉजिटरी में से एक है. डिपॉजिटरी एक ऐसा संगठन है जो व्यापारियों और निवेशकों को शेयर और अन्य सिक्योरिटीज़ डिजिटल रूप से खरीदने या बेचने में मदद करता है|
आधार कार्ड नंबर डालने के बाद मोबाइल नंबर से OTP के जरिए वेरीफाई करें|
इसके बाद आपका Groww डिमैट अकाउंट सफलतापूर्वक बन जाएगा, जो 24 से 48 घण्टे के अंदर ही Activate हो जाएगा और इसके बाद आप इसके जरिए शेयर बाजार में Trading and Investing कर सकते हैं |
0 Comments