मैंने Smart Money Habits वेबसाइट की शुरुआत लोगो को पर्सनल फाइनेंस और निवेश से संबंधित थोड़ी जानकारी साझा करने के विचार से की थी

बहुत से लोग शेयर बाजार में निवेश के साथ-साथ इंट्राडे ट्रेडिंग भी करना चाहते हैं लेकिन सही जानकारी न होने के कारण सफल नही हो पाते हैं और अपना काफी पैसा यहां गँवा  देते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर मैं आप लोगो को शेयर बाजार का अपना अनुभव साझा करूंगा।

जब मैंने शेयर बाजार में कदम रखा तो मुझे भी बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। क्योंकि इस क्षेत्र में ऐसे बहुत से लोग हैं जो ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर नए ट्रेडर्स/निवेशक से बहुत मोटी रकम वसूलते हैं और उनके बताए तरीके से नए ट्रेडर काफी नुकसान भी उठाते हैं।

मैं पिछले 4-5 वर्षों से शेयर बाजार में सक्रिय हूं और अपने अनुभवों से ये सीखा है कि शेयर बाजार मे ट्रेडिंग या निवेश कैसे किया जाता है जिससे पैसे बन सके। बस उसी अनुभव को इस ब्लॉग के माध्यम से पाठकों  के साथ साझा करता हूं। शेयर मार्केट के साथ – साथ इस ब्लॉग में व्यक्तिगत वित्त से संबंधित अपने अनुभव भी पाठकों के साथ करूँगा।

मेरे बारे में   

मेरा नाम संजय गोस्वामी है, मैं राजधानी क्षेत्र दिल्ली का निवासी हूं।

मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से B.Com और IGNOU से M.Com की शिक्षा प्राप्त की है।

वर्तमान में एक कंपनी मैं सीनियर एकाउंटेंट के तौर पर जुड़ा हुआ हूँ।

मुझे लिखने में भी रुचि है, इसीलिये मैंने ब्लॉगिंग की शुरुआत की है ताकि में आप लोगो से अपने अनुभव साझा कर पाऊ।